खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बाजारों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों एवं विशेष अवसरों को देखते हुए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके। थाना प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस विभाग का कहना है कि जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। अम्बेडकरनगर पुलिस ने संदेश दिया है कि “आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।” Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को बेवाना पुलिस ने किया गिरफ्तार अखिलेश यादव का दोनों डिप्टी सीएम को खुला ऑफर, बोले—100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ