खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर, 21 फरवरी 2026। आगामी त्यौहारों एवं विशेष अवसरों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना बसखारी क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध दरगाह किछौछा शरीफ परिसर में उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। शनिवार को सोमेन वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या रेंज तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर दरगाह परिसर, मुख्य मार्गों तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर कड़ी नजर बनाए रखने तथा सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं एवं जायरीनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार तथा थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि त्यौहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, डीआईजी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक किसानों की जमीन पर जबरन निर्माण का मामला: हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पुराने आदेश के पालन पर जवाब तलब