खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग से जारी प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 20 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ बाजारों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation टीन शेड नुमा आशियाना गिराने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट — पुलिस जांच में जुटी सदन में बिजली विभाग की विजिलेंस कार्यवाही पर उठे सवाल, विधायक राजा भैया ने पारदर्शिता की मांग की