खबर की तहतक ✍️ | अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जनपद के थाना आलापुर क्षेत्र अंतर्गत दिलावलपुर ग्राम सभा से मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर टीन शेड नुमा मकान गिराने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जयप्रकाश पुत्र राम लौटन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 फरवरी 2026 को सुबह कथित रूप से दर्जनों लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और टीन शेड नुमा मकान को गिराने लगे। आरोप है कि जब उन्होंने और उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौके पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित का यह भी कहना है कि इससे पहले भी आरोपियों द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। (डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध तहरीर/प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद स्पष्ट होगी।) Follow up on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 33 केवी बिजली फॉल्ट से परीक्षा केंद्रों पर संकट, जनरेटर के शोर में परीक्षा देने को मजबूर परीक्षार्थी अम्बेडकरनगर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तेज