खबर की तहतक ✍️ रफीगंज एवं नेवादा फीटर सुबह करीब 7:15 बजे 33 केवी विद्युत लाइन में अचानक खराबी आने से कई परीक्षा केंद्रों पर गंभीर समस्या खड़ी हो गई। ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली होने के कारण बिजली आपूर्ति अनिवार्य थी, लेकिन बिजली बाधित होने से केंद्र संचालकों को मजबूरी में जनरेटर चलाकर परीक्षा प्रक्रिया जारी रखनी पड़ी। जनरेटर के तेज शोर के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार आवाज के कारण उनका ध्यान बार-बार भटक रहा है, जिससे परीक्षा पर असर पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय में यदि बिजली व्यवस्था सुचारु न रहे तो इसका खामियाजा छात्रों को क्यों भुगतना पड़े। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 7:15 बजे से 33 केवी लाइन “फ्लैट डाउन” हो गई है। टीम द्वारा पेट्रोलिंग कर फॉल्ट का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। बिजली बाधित होने से परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही, जबकि अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा अवधि में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मसूरी की ट्रेनिंग से शुरू हुई प्रेम कहानी, 2023 बैच के दो IAS अधिकारियों ने की कोर्ट मैरिज टीन शेड नुमा आशियाना गिराने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट — पुलिस जांच में जुटी