खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत हंसवर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना हंसवर पर पंजीकृत एक मामले में वांछित अभियुक्त को मिशन शक्ति पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना हंसवर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/26 धारा 87/137(2)/64(2)(m) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अबूसाद पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी भूलेपुर (गुलजार नगर) थाना हंसवर, उम्र लगभग 21 वर्ष, को दिनांक 19 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 08:55 बजे बरही मोड़ स्थित आम के बाग के पास ग्राम बरही एदिलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अबूसाद पुत्र मो0 अनीस निवासी भूलेपुर (गुलजार नगर), थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 19/26 धारा 87/137(2)/64(2)(m) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार उपनिरीक्षक रवि यादव कांस्टेबल राजा यादव कांस्टेबल योगेश कुमार कांस्टेबल कुलदीप सिंह पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार चलाया जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation उत्तर प्रदेश में 5 साल पुराने मुकदमों की होगी जांच, तहसील-कलेक्ट्रेट में विशेष अभियान उत्तर प्रदेश में डिजिटल करेंसी से राशन वितरण की तैयारी, बाराबंकी बन सकता है पायलट जिला