खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अंबेडकरनगर। नगर के श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां आयोजित विशेष धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती और शिव–पार्वती के प्रतीकात्मक विवाह ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। इस विशेष आयोजन का निर्देशन प्रसिद्ध भक्त नीरज जलालपुरी ने किया। अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य एवं भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे कलाकार दिशांत गुप्ता ने अपनी अनूठी कलात्मकता से साकार किया। आकर्षक श्रृंगार को निहारने के लिए श्रद्धालुओं की आंखें ठहर सी गईं। आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शंकर का गुणगान किया। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और भजनों से गूंज उठा। इस अवसर पर आशीष जैन, शुभम गुप्ता, सोनू जायसवाल, अभिषेक सोनकर, सौरभ सैनी, ऋतिक अग्रवाल, शुभम बरनवाल, सोनू खेतान, गोविन्द निषाद और राज विश्वकर्मा के मधुर स्वरों में मंत्र और भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिसने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। भक्त झूम-झूमकर भजनों पर नृत्य करते नजर आए और भोलेनाथ के स्मरण में भाव-विभोर हो गए। मां शीतला के इस पावन धाम में आस्था, उत्साह और भक्ति का ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने इस आयोजन को श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बना दिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हर कोई रवि किशन नहीं जो रोज विवाह कर ले’, सीएम योगी की चुटकी पर ठहाकों से गूंज उठा पंडाल हार मान लेतीं तो SDM ही रहतीं… सौम्या मिश्रा की जिद ने बना दिया IAS