खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अहिरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशों, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी भीटी के निकट निर्देशन में की गई। मुखबिर की सूचना पर पटेल नगर तिराहा से गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार दिनांक 14 फरवरी 2026 को सुबह करीब 05:05 बजे मिशन शक्ति केंद्र एवं थाना अहिरौली की संयुक्त टीम यादव नगर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना अहिरौली में पंजीकृत मु0अ0सं0-32/26, धारा 64(2)(m)/352/351(3) बीएनएस 2023 एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त रवी कन्नौजिया पुत्र अशोक कुमार कन्नौजिया (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी शमसुद्दीनपुर, थाना अहिरौली को पटेल नगर तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। क्या है पूरा मामला पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस संबंध में दिनांक 13 फरवरी 2026 को थाना अहिरौली में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई। न्यायालय भेजा गया आरोपी गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की गई और तत्पश्चात उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना अहिरौली में पाक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे पंजीकृत हैं। इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, उप निरीक्षक भगवान बक्स सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता (मिशन शक्ति प्रभारी), हेड कांस्टेबल हरिप्रकाश यादव एवं कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर: आलापुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार विधानसभा में CM योगी का तंज, बोले— ‘बिस्मिल्लाह खां को फांसी क्यों?’… किस्सा सुनते ही गूंजे ठहाके