खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आलापुर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना आलापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-40/2026, धारा 64(1)/352/351(3) बीएनएस एवं 5J(II)/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी दिनांक 14 फरवरी 2026 को समय करीब 09:10 बजे मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम जुनैदपुर में विश्राम यादव के ट्यूबवेल के पास से अभियुक्त मुनतहा आरिफ पुत्र करमनवी (उम्र करीब 28 वर्ष), निवासी ग्राम सन्दहा मजगवां, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। न्यायालय भेजा गया अभियुक्त पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु भेज दिया गया है। मामले की विवेचना विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत प्रचलित है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राम खेलाड़ी, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव एवं कांस्टेबल राम बहादुर सरोज शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मां की इच्छा पर प्रतापगढ़ पहुंचा ‘जात्रा सिंह’ हाथी, अरुणाचल से 2000 किमी का सफर तय कर गांव में हुआ भव्य स्वागत शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार