खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 20/26, धारा 140(1)/105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से अभियान चला रही थी। कम्हरिया अंडरपास से हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 फरवरी 2026 को समय करीब 10:37 बजे थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र स्थित कम्हरिया अंडरपास के पास से वांछित अभियुक्त पिंकू सिंह उर्फ रुद्रप्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ग्राम टिकोरिया बुजुर्ग, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर का निवासी है, जिसकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है। न्यायालय भेजा गया अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजेसुल्तानपुर में पंजीकृत मुकदमे में विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवम सिंह, हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल सिंह, कांस्टेबल बृजमोहन एवं कांस्टेबल विवेकानंद यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बस्ती–अंबेडकर नगर को जोड़ने वाले कलवारी–टांडा मार्ग पर नए पुल की मांग, विधान परिषद में उठा मुद्दा मां की इच्छा पर प्रतापगढ़ पहुंचा ‘जात्रा सिंह’ हाथी, अरुणाचल से 2000 किमी का सफर तय कर गांव में हुआ भव्य स्वागत