खबर की तहतक ✍️ बस्ती। बस्ती और अंबेडकर नगर को जोड़ने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण कलवारी–टांडा मार्ग पर नए, चौड़े और आधुनिक पुल के निर्माण की मांग अब सदन तक पहुंच गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में इस मुद्दे को महत्वपूर्ण सूचना के रूप में उठाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस मार्ग पर स्थित पुल अत्यंत संकरा है, जिसके चलते आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनती है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रणनीतिक और आर्थिक रूप से अहम है मार्ग एमएलसी सुभाष यदुवंश ने सदन में कहा कि यह मार्ग केवल बस्ती और अंबेडकर नगर को ही नहीं जोड़ता, बल्कि पूर्वांचल के कई जिलों को नेपाल सीमा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी है। इस रास्ते से व्यापार, कृषि उत्पादों की ढुलाई और स्थानीय लोगों का आवागमन बड़े पैमाने पर होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि समय रहते नए पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में स्थिति और भयावह हो सकती है, जिससे क्षेत्रीय विकास प्रभावित होगा। सरकार से शीघ्र स्वीकृति की मांग एमएलसी यदुवंश ने राज्य सरकार से मांग की कि जनहित को देखते हुए नए पुल के निर्माण को शीघ्र स्वीकृति दी जाए और इसके लिए आवश्यक बजट आवंटन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस महत्वपूर्ण मांग पर गंभीरता से विचार करेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation SC-ST सदस्य का हर अपमान अत्याचार नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला अम्बेडकरनगर पुलिस को बड़ी सफलता, राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार