खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मालीपुर पुलिस टीम ने अपहरण, पॉक्सो एक्ट एवं विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में की गई। बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार थाना मालीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 31/26 धारा 87/351(2) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 65(1) बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम से संबंधित मामले में अभियुक्त मो0 अरमान कुरैशी की तलाश की जा रही थी। अपहृता की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीम जनपद लखनऊ में तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त पीड़िता के साथ बीबीडी यूनिवर्सिटी, लखनऊ के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 12 फरवरी 2026 को रात करीब 8:10 बजे अभियुक्त को हिरासत में ले लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पीड़िता मिशन शक्ति केंद्र को सौंपी गई बरामदगी के बाद पीड़िता को नियमानुसार मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी के सुपुर्द किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं से अवगत कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 अरमान कुरैशी पुत्र मो0 रिजवान कुरैशी निवासी: नई बाजार दोस्तपुर, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर उम्र: लगभग 24 वर्ष पुलिस टीम थानाध्यक्ष: स्वतंत्र कुमार मौर्य उपनिरीक्षक: सविता पटेल कांस्टेबल: अभिषेक यादव कांस्टेबल: पंकज यादव Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अवैध सी-सेक्शन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बसखारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई SC-ST सदस्य का हर अपमान अत्याचार नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला