खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। थाना बसखारी क्षेत्र में बिना वैध चिकित्सीय पंजीकरण के महिला का सी-सेक्शन ऑपरेशन करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पूर्वी चौराहा से हुई गिरफ्तारी मिशन शक्ति पुलिस टीम ने थाना बसखारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-34/2026, धारा 105/3(5) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को पूर्वी जौराहा, बसखारी बाजार के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी शुक्रवार दोपहर लगभग 12:10 बजे की गई। क्या है मामला पुलिस के अनुसार, अभियुक्त योगेश यादव अपने पिता के साथ पूर्व में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्य का अनुभव रखता था। इसी अनुभव के आधार पर उसने सह-अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा के साथ मिलकर नवजीवन हॉस्पिटल, बसखारी में बिना किसी वैध मेडिकल पंजीकरण के 28 वर्षीय महिला प्रियंका का सी-सेक्शन (सिजेरियन) ऑपरेशन किया। मामले में महिला की मृत्यु होने के बाद जांच के उपरांत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त योगेश यादव पुत्र भगवान दास, निवासी मालीपुर, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर शुभम विश्वकर्मा पुत्र विजय विश्वकर्मा, निवासी बेलवाई, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर आगे की कार्रवाई गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक कमलेश यादव हेड कांस्टेबल बालकृष्ण तिवारी कांस्टेबल अमित चौरसिया महिला कांस्टेबल चन्दा (थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मिशन शक्ति 5.0 के तहत अम्बेडकरनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान, स्कूलों–बाजारों में बांटे गए जागरूकता पंपलेट मालीपुर पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, लखनऊ से पीड़िता सकुशल बरामद