खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस विभाग द्वारा ग्रामों, कस्बों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पंपलेट वितरित कर महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर लगी चौपाल थाना कटका क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दिनकरपुर में छात्राओं व महिलाओं के साथ चौपाल आयोजित कर सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। वहीं कोतवाली टांडा क्षेत्र के मुबारकपुर ईदगाह में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। बाजारों में भी चला अभियान थाना बेवाना क्षेत्र के रामपुर सखारवारी बाजार में मिशन शक्ति टीम ने बच्चों और महिलाओं को सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना लक्ष्य अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना, आत्मविश्वास और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस प्रशासन ने अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की दशा में महिलाएं बिना संकोच हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 45 दिन में चालान नहीं भरा तो DL–RC पर गिरेगी गाज, साल में 5 उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त अवैध सी-सेक्शन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बसखारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई