खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 38/26, धारा 115(2)/85/80 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 फरवरी 2026 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जलालपुर पुलिस टीम ने अकबरपुर रोड स्थित हाथी पार्क से लगभग 50 मीटर आगे समय करीब 11:05 बजे वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान— कमलेश पत्नी जगदीश (सास), उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम अशरफपुर भुवा (मसूदपुर), थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। दर्ज है गंभीर मुकदमा पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्ता के विरुद्ध— मु0अ0सं0 38/26, धारा 115(2)/85/80 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना कोतवाली जलालपुर के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। न्यायालय किया गया रवाना गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम— थानाध्यक्ष अजय प्रताप, थाना जलालपुर महिला उपनिरीक्षक ममता आरक्षी अंकित कुमार महिला कांस्टेबल नंदनी सरोज पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध, दहेज उत्पीड़न एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, न्यायालय भेजा गया आरोपी बजट 2026–27 प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप: हंसराज विश्वकर्मा , विधानसभा में बोले—यह बजट आंकड़ों का नहीं, विकसित उत्तर प्रदेश का दस्तावेज़