खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 186/2025, धारा 316(5)/318(4)/319(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशानुसार की गई। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 फरवरी 2026 को मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर थाना जलालपुर पुलिस टीम ने जलालपुर-बसखारी मार्ग स्थित वाजिदपुर पक्का पुल के पास समय करीब 09:50 बजे घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान— मोहित कुमार मिश्रा पुत्र सुरेश कुमार मिश्रा, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी वालेडिहा, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। आपराधिक इतिहास पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध— मु0अ0सं0 186/2025, धारा 316(5)/318(4)/319(2) बीएनएस, थाना कोतवाली जलालपुर, जनपद अम्बेडकर नगर का मामला दर्ज है। न्यायालय किया गया रवाना गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे— थानाध्यक्ष अजय प्रताप, थाना जलालपुर वरिष्ठ उप निरीक्षक जैद अहमद हेड कांस्टेबल विवेक यादव कांस्टेबल विधान सिंह पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार , बेवाना पुलिस की कार्रवाई, अपराधियों पर कसा शिकंजा जलालपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार दहेज उत्पीड़न व बीएनएस की धाराओं में थी वांछित, न्यायालय भेजी गई