खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेवाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में की गई। कहां से हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 19/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद कैश पुत्र रुस्तम, निवासी लोरपुर ताजन, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर इबरार पुत्र अजीज, निवासी गांगूपुर, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर को दिनांक 12 फरवरी 2026 को रसूलपुर दियरा से महरूआ रोड पर बासगांव जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद कैश के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त इबरार के विरुद्ध भी गैंगस्टर एक्ट एवं गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले दर्ज पाए गए हैं। न्यायालय भेजे गए अभियुक्त गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे— उप निरीक्षक रामबली सिंह यादव कांस्टेबल राकेश पटेल होमगार्ड बृजेश यादव पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सख्त , डीएम–एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश जलालपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, न्यायालय भेजा गया आरोपी