खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर ने अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सेंट पीटर्स स्कूल, अकबरपुर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं, ऐसे में परीक्षा की पवित्रता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नकल, अफवाह फैलाने या परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि— सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए प्रश्नपत्रों के वितरण एवं उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन में पूरी सतर्कता बरती जाए परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163/144 का सख्ती से पालन कराया जाए सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन का भरोसा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नीचे से दौड़ेंगी गाड़ियां, ऊपर से गुजरेंगे जंगली जानवर , जंगल के बीच बनेगा भारत का सबसे आधुनिक हाईवे, NHAI की अनोखी पहल गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार , बेवाना पुलिस की कार्रवाई, अपराधियों पर कसा शिकंजा