खबर की तहतक ✍️| ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया एक दिल को झकझोर देने वाला दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही जब एक मां ने अपने मासूम बेटे को पिता की गोद से खींचा, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। बेटे से बिछड़ते वक्त पिता की बेबसी और दर्द कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की फैमिली कोर्ट में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद तलाक की औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं। कोर्ट के आदेश के अनुसार, बच्चे की कस्टडी मां को सौंपी गई। जैसे ही मां बच्चे को लेकर जाने लगी, पिता अपने बेटे को सीने से लगाए रहा, लेकिन कानूनी मजबूरी के आगे वह कुछ कर नहीं सका। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पिता की आंखों में आंसू हैं और वह बेटे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। वहीं मासूम बच्चा भी पिता से अलग होने के डर से रोता-बिलखता नजर आता है। कुछ ही पलों में यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि “क्या बच्चे की भावनाओं की भी सुनवाई होनी चाहिए?” तो कुछ ने कहा कि तलाक सिर्फ पति-पत्नी का नहीं, बल्कि बच्चों का भी भविष्य छीन लेता है। कानूनी जानकारों का कहना है कि फैमिली कोर्ट कस्टडी देते समय बच्चे के हित को सर्वोपरि मानती है, लेकिन ऐसे मामलों में भावनात्मक पहलू भी उतना ही अहम होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि बच्चा समझदार उम्र का हो, तो उसकी पसंद को भी महत्व दिया जाना चाहिए। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि रिश्तों की टूटने का सबसे गहरा असर उन मासूमों पर पड़ता है, जिनकी कोई गलती नहीं होती। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा प्रयागराज पहुंचीं, पहली फिल्म की कमाई से खोलेंगी लड़कियों का स्कूल इस पहाड़ पर हैं 900 से अधिक मंदिर, सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं रुक सकता कोई इंसान?