खबर की तहतक ✍️| प्रयागराज प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा अब फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। हाल ही में प्रयागराज पहुंचीं मोनालिसा ने गंगा मां के दर्शन कर आभार जताया और अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा को याद करते हुए भावुक नजर आईं। हिंदी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लॉन्च के दौरान अभिनेत्री मोनालिसा ने कहा कि फिल्मी दुनिया और उनकी पुरानी जिंदगी में उन्हें कोई अंतर महसूस नहीं होता। उन्होंने कहा, “पहले माला बेचती थी, आज फिल्म कर रही हूं, लेकिन मेहनत और सादगी वही है। दोनों ही जीवन मेरे लिए खूबसूरत हैं।” मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनका सपना केवल अभिनय तक सीमित नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि वह अपनी पहली फिल्म की कमाई से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में लड़कियों के लिए एक स्कूल खोलेंगी। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खरगोन जैसे क्षेत्रों में आज भी लड़कियों की शिक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है। “मैं चाहती हूं कि कोई भी बच्ची अशिक्षित न रहे और आत्मनिर्भर बन सके,” यह कहते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। फिलहाल मोनालिसा तीन फिल्मों में व्यस्त हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। माला बेचने से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक का उनका सफर आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation योगी बोले– बाबरी मस्जिद अब कभी नहीं बनेगी, अखिलेश यादव का पलटवार ‘उर्दू शब्द कयामत का इस्तेमाल न करें’, भाजपा पर लगाया कम्युनल राजनीति का आरोप सूनी आंखों में जमानेभर का दर्द… तलाक के बाद मां ने पिता की गोद से छीना बेटा, जार-जार रो पड़ा पिता