ख़बर की तहतक | अम्बेडकरनगर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज–5.0” के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गांवों, कस्बों, मोहल्लों एवं शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा यह अभियान संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, विश्वास और सशक्तिकरण का वातावरण तैयार करना है। गांव-गांव पहुंची मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना अहिरौली क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्पलाइन-181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई। वहीं थाना हंसवर क्षेत्र के ग्राम कटोखर में भी महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया तथा संकट की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के तरीकों को समझाया गया। सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी थाना कटका मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम अजमलपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को चौपाल लगाकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर एवं महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में थाना बसखारी मिशन शक्ति टीम द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए। नारी सुरक्षा और सम्मान का संकल्प जनपद के प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित अनेक योजनाओं से अवगत कराया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान के माध्यम से महिलाओं को न केवल सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान आगे भी पूरे जनपद में निरंतर जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई ₹10 लाख तक कैश ट्रांजैक्शन पर PAN से राहत, होटल बिल की लिमिट ₹1 लाख , 1अप्रैल 2026 से लागू हो सकते है नए इनकम टैक्स नियम