ख़बर की तहतक ✍️| अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कदनापुर रोड पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रामउजागिर राजभर, निवासी मरुई ताजपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक कार (संख्या UP42 P 9258) बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को समय 13:05 बजे गिरफ्तारी का कारण बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया। बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली अकबरपुर पर मु0अ0सं0 109/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं बरामद वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संदीप कुमार विश्वकर्मा, का0 शैलेष मिश्रा, का0 दिलीप यादव, का0 संदीप विश्वकर्मा शामिल रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation राजेसुल्तानपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को दी गई अधिकारों व हेल्पलाइन की जानकारी