खबर की तहतक ✍️| अम्बेडकरनगर जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राजेसुल्तानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने 08 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय प्रकाश सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र अनिल सिंह, निवासी ग्राम पकड़डीहा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। अभियुक्त को भभौरा जगदीशपुर खड़ंजा रोड से समय करीब रात 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध देशी पिस्टल (32 बोर) और एक जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना राजेसुल्तानपुर में मु0अ0सं0 17/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अर्जुन यादव, कांस्टेबल हिमांशु सोलियान और कांस्टेबल संजीत पाठक शामिल रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation High Court Verdict: पति के चरित्र पर कीचड़ उछालना क्रूरता, सामाजिक व मानसिक हत्या के समान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई