जलालपुर अंबेडकरनगर UP। जनपद अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर–बसखारी मार्ग पर स्थित नर्सरिया बाजार के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठाकुर दीन प्रजापति अपनी बहन मुन्नी देवी तथा दो बच्चों साहिल (लगभग 15 वर्ष) और मानवी (लगभग 8 वर्ष) के साथ एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे नर्सरिया बाजार के पास पहुंचे, तभी अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और जलालपुर से बसखारी की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में ठाकुर दीन प्रजापति और उनकी बहन मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल साहिल को तत्काल उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मानवी को मामूली चोटें आईं और वह सकुशल अपने परिजनों के साथ घर चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की है। प्रशासन से अपेक्षा है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। Follow up YouTube channel khabarkitahtak Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation निर्धारित समय से पहले बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की पढ़ाई पर उठे सवाल महिला हॉस्टल व पुरुष बैरक निर्माण को मिली गति, पुलिस लाइन में हुआ विधि-विधान से भूमि पूजन