UP क्राइमब्यूरो आशीष चौधरी खबर की तहतक वेब पोर्टल अम्बेडकरनगर। जनपद अंबेडकरनगर के भियाँव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुस्कुराई में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय से पहले बंद पाए जाने का मामला सामने आया है। केंद्र पर ताला लटका मिलने से बच्चों के पोषण व प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां समय से पूर्व ही बाधित हो गईं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों मनोज, सुरेश, अश्विनी, संतोष एवं रामू पाल ने बताया कि जब वे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो केंद्र पहले ही बंद था। ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित समय से पहले केंद्र बंद कर दिया जाना बच्चों के भविष्य के साथ लापरवाही है। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एसआईआर (SIR) कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं, जिसके कारण केंद्र को समय से पहले बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि कोई बैठक या प्रशिक्षण तय था, तो इसकी सूचना पूर्व में अभिभावकों को क्यों नहीं दी गई। इस पूरे प्रकरण पर जब बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) जलालपुर शेषनाथ वर्मा से खबर की तहतक वेब पोर्टल ने बात की, तो उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एसआईआर कार्यक्रम को लेकर बैठक रखी गई थी। साथ ही उन्हें पल्स पोलियो प्रशिक्षण के लिए भी बुलाया गया था, इसी कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। फिलहाल मामला जांच का बताया जा रहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बच्चों के लिए संचालित आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय से पहले बंद किए जाने के पीछे नियमों का कितना पालन हुआ। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनका अपडेट खबर की तहतक वेब पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बाबा गोविंद साहब मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था और उत्सव का दिखा संगम भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, एक किशोर गंभीर