अम्बेडकरनगर। जनपद पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर में प्रस्तावित महिला हॉस्टल एवं पुरुष बैरक के निर्माण कार्य का विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा किया गया। भूमि पूजन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री श्याम देव, क्षेत्राधिकारी टांडा श्री शुभम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री संतोष कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कर्मियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक हॉस्टल तथा पुरुष पुलिस बल के लिए आधुनिक बैरक पुलिस मनोबल को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रस्तावित निर्माण कार्य के पूर्ण होने से पुलिस लाइन की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और जनपद में तैनात पुलिस बल को बेहतर आवासीय एवं कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। यह पहल पुलिस प्रशासन की कर्मचारी कल्याण एवं कार्यक्षमता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, एक किशोर गंभीर साइबर क्राइम थाना की त्वरित कार्रवाई, 7.88 लाख रुपये की साइबर ठगी राशि पीड़ित को वापस