खबर की तहतक ✍️ अंबेडकरनगर जनपद अंबेडकरनगर के थाना मालीपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए वादिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मालीपुर में मु0अ0सं0 22/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मालीपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति पुलिस टीम सक्रिय रूप से मामले की कार्रवाई कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर अभियुक्त शिवनरायन पाण्डेय उर्फ शिवा पाण्डेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त की तलाश के दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अखंडनगर मोड़, बरामदपुर पर सवारी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को 07 फरवरी 2026 को प्रातः 06:18 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण गिरफ्तार अभियुक्त शिवनरायन पाण्डेय उर्फ शिवा पाण्डेय (उम्र लगभग 22 वर्ष) पुत्र रामदत्त पाण्डेय, निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर का निवासी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली मिशन शक्ति पुलिस टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उप निरीक्षक जय प्रकाश केशरी, हेड कांस्टेबल मो. रसूल, महिला कांस्टेबल अनुराधा पाण्डेय एवं दयावती मीणा शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और ऐसे मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation प्राथमिक विद्यालयों में चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद तीन साल में बदल जाएगा सफर का तरीका, ट्रेन-फ्लाइट की जगह सड़क मार्ग बनेगा पहली पसंद