खबर की तहतक ✍️ टाण्डा (अंबेडकरनगर)। जनपद अंबेडकरनगर के थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा (बालक व कन्या) में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने एक अभियुक्त अबरार अहमद को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के आदेश पर की गई। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने अभियुक्त को 07 फरवरी 2026 को प्रातः 04:30 बजे जय श्री मोड़, लक्ष्मी गेस्ट हाउस के बगल स्थित बांस की कोठी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अबरार अहमद पुत्र निसार अहमद (उम्र 32 वर्ष), निवासी छज्जापुर उत्तरी, थाना टाण्डा ने स्वीकार किया कि उसने 01/02 फरवरी 2026 की रात प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा (बालक) से ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, परात, स्टील ड्रम, बाल्टी, ढक्कन, भगोना एवं करीब 25–30 किलो चावल चोरी किया था। इसके अलावा 04/05 फरवरी 2026 की रात प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा (कन्या) से एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, इमामदस्ता (मसाला कुटनी) सहित अन्य सामान चोरी किया गया था। बरामदगी का विवरण पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से— दो अदद भारत गैस सिलेंडर एक गैस चूल्हा (भट्टी) एक स्टील परात एक भगोना (सफेद धातु) एक इमामदस्ता (सफेद धातु) बरामद किया है। आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2024 में धारा 380/411/454 भादवि के तहत थाना कोतवाली टाण्डा में मामला दर्ज है। कानूनी कार्रवाई जारी अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली टाण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0 28/26 एवं 33/26 (धारा 305(e)/331(4)/317(2)/317(4) बीएनएस) के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों में चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और इस तरह के अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पीएनबी शाखा छज्जापुर धोखाधड़ी प्रकरण में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, फोटो स्टूडियो से फर्जी बांड बनाने का खुलासा मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक गिरफ्तार