खबर की तहतक ✍️ टाण्डा (अंबेडकरनगर)। जनपद अंबेडकरनगर के थाना कोतवाली टाण्डा क्षेत्र अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक, शाखा छज्जापुर में हुई धोखाधड़ी व गबन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस प्रकरण में वांछित दूसरे अभियुक्त शरद मौर्य को कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से फर्जी बांड तैयार करने में प्रयुक्त कंप्यूटर व प्रिंटिंग से जुड़ा सामान भी बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/पूर्वी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के नेतृत्व में निरीक्षक/उप निरीक्षक श्रीचन्द्र यादव मय पुलिस टीम ने अभियुक्त को 07 फरवरी 2026 को प्रातः 11:15 बजे टाण्डा कस्बे में स्थित नव कलां फोटो स्टूडियो से गिरफ्तार किया। पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली टाण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0 31/26 (धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस) की विवेचना के दौरान पहले ही मुख्य अभियुक्त उमेर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ के दौरान उमेर अहमद ने शरद मौर्य का नाम उजागर किया था। गिरफ्तार अभियुक्त शरद मौर्य से पूछताछ में सामने आया कि उसकी नव कलां फोटो स्टूडियो नामक दुकान पुरानी है, जहां कंप्यूटर व प्रिंटर की मदद से पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी/बांड में फर्जीवाड़ा किया जाता था। अभियुक्त द्वारा बांड के पहले पन्ने को स्कैन कर नाम, पता, मोबाइल नंबर व पॉलिसी नंबर बदल दिए जाते थे, जबकि शेष पन्नों की कलर फोटोकॉपी की जाती थी। इसके बाद अलग से लाए गए बांड पेपर व फाइल कवर पर कलर प्रिंट कर उन्हें असली के समान तैयार कर दिया जाता था। इस कार्य के बदले अभियुक्त को प्रति बांड भुगतान किया जाता था। बरामदगी का विवरण पुलिस ने अभियुक्त की दुकान से निम्न सामान बरामद किया है— एक मॉनीटर एक सीपीयू एक कलर प्रिंटर पांच कनेक्शन केबल एक माउस एक कीबोर्ड आधा पैकेट बांड पेपर न्यायालय भेजा गया अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्त शरद मौर्य (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी मीरापुर हयातगंज, थाना टाण्डा को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और इस संगठित धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बैंकिंग धोखाधड़ी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। Post navigation जिले के आला अधिकारियों की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम के सख्त तेवर से जगी न्याय की उम्मीद प्राथमिक विद्यालयों में चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद