खबर की तहतक ✍️ जलालपुर (अंबेडकर नगर)। जनपद अंबेडकर नगर की जलालपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय खास बन गया, जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिले के शीर्ष अधिकारियों को अपने सामने पाकर बड़ी संख्या में फरियादी तहसील पहुंचे और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सभा कक्ष में उपस्थित सभी फरियादियों की शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना। इस दौरान कई मामलों में डीएम का सख्त रुख देखने को मिला। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण आज ही अथवा एक-दो दिन के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के संकेत भी दिए गए। घरौनी विवाद पर लेखपाल को फटकार अजमल ग्राम सभा में विवादित घरौनी को लेकर उत्पन्न हुए मामले में दर्जनों फरियादी संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी ने लेखपाल पुजारी को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी आपत्तियों को विधिवत दर्ज करने और नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया। अशरफपुर भुवा के मामले में त्वरित निस्तारण के निर्देश अशरफपुर भुवा में मकान निर्माण को लेकर चल रहे विवाद पर जिलाधिकारी ने लेखपाल, कानूनगो एवं पुलिस प्रशासन को मौके पर ही निर्देश देते हुए कहा कि इस विवाद का निस्तारण आज ही किया जाए, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। जाम की समस्या से भी हुए रूबरू कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जलालपुर कस्बे में लगे जाम का सामना भी करना पड़ा। इसके बावजूद जिलाधिकारी ने समय सीमा की परवाह किए बिना फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी। जबकि संपूर्ण समाधान दिवस की निर्धारित अवधि दोपहर 2:00 बजे तक होती है, डीएम ने करीब 3:30 बजे तक फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी के सख्त तेवर और संवेदनशील रवैये से फरियादियों में संतोष और न्याय की उम्मीद साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान लगातार संबंधित विभागों को निर्देश और फटकार लगती रही, जिससे प्रशासनिक अमले में भी हलचल बनी रही। कुल मिलाकर, जलालपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियों के लिए उम्मीद और भरोसे का केंद्र बनकर सामने आया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिले, डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ा कदम पीएनबी शाखा छज्जापुर धोखाधड़ी प्रकरण में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, फोटो स्टूडियो से फर्जी बांड बनाने का खुलासा