खबर की तहतक ✍️ जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत ज्ञान स्मारक महिला महाविद्यालय, अलमापुर अमरतल में अध्ययनरत छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवजोत इंटर कॉलेज, हजपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. पुष्पा सिंह उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि अशोक कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल युग में यह योजना ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को तकनीक से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। टैबलेट और स्मार्टफोन के जरिए छात्राएं ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़कर, गूगल पर अध्ययन सामग्री खोजकर और डिजिटल कौशल विकसित कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकती हैं। साथ ही वे विकसित भारत के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पा सिंह ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से छात्राओं के सामने ज्ञान का एक नया संसार खुल रहा है। डिजिटल संसाधनों से जुड़कर छात्राएं अनंत ज्ञान अर्जित कर अपने जीवन को उज्ज्वल और सार्थक बना सकेंगी। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज प्रजापति ने किया। उन्होंने छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन के सकारात्मक व सार्थक उपयोग, अध्ययन सामग्री एकत्र करने के तरीकों और डिजिटल अनुशासन पर विस्तार से जानकारी दी। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। टैबलेट प्राप्त कर छात्राओं ने सरकार की इस योजना को शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अजमलपुर में कोटे की जांच: खुली बैठक में अधिकतर कार्डधारकों ने जताई नाराजगी, रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी जाएगी जिले के आला अधिकारियों की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम के सख्त तेवर से जगी न्याय की उम्मीद