खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर | जलालपुर भियांव ब्लॉक अंतर्गत अजमलपुर ग्राम सभा में तत्कालीन कोटेदार जयप्रकाश दुबे द्वारा दायर रिट याचिका के क्रम में बुधवार को उप जिलाधिकारी जलालपुर राहुल गुप्ता ने पूर्ति विभाग व पुलिस बल के साथ कोटे की जांच की। यह जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई। जांच के दौरान ग्राम सचिवालय भवन के बाहर खुले आसमान के नीचे खुली बैठक (ओपन मीटिंग) आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और राशन कार्डधारक मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों को बिना किसी भय के अपने विचार व्यक्त करने का अवसर दिया गया। अधिकांश कार्डधारकों ने जताया असंतोष खुली बैठक में उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सामने आया कि लगभग 70 से 80 प्रतिशत कार्डधारक तत्कालीन कोटेदार जयप्रकाश दुबे की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं, जबकि लगभग 20 से 30 प्रतिशत कार्डधारकों ने उनके पक्ष में बयान दिए। ग्रामीणों द्वारा दिए गए सभी बयानों को लिखित रूप में दर्ज किया गया और संबंधित व्यक्तियों से हस्ताक्षर कराकर उनकी सहमति भी ली गई। निष्पक्ष जांच का आश्वासन एसडीएम जलालपुर राहुल गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की गई है। उन्होंने बताया— “हम यहां जांचकर्ता के रूप में आए हैं। किसी भी पक्ष में रिपोर्ट तैयार नहीं की जाएगी। सभी बयान गोपनीय रखे जाएंगे और जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी जाएगी। आगे जो भी निर्णय होगा, वह न्यायालय द्वारा लिया जाएगा और वह सर्वमान्य होगा।” एसडीएम ने यह भी कहा कि यह पूरी प्रक्रिया हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई है। ग्रामीणों की निगाहें अब निर्णय पर जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें एसडीएम जलालपुर की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। यह देखना अहम होगा कि क्या जांच के आधार पर ग्रामीणों को उचित न्याय मिल पाता है या नहीं। अंतिम फैसला अब न्यायालय द्वारा ही किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation Ambedkar Nagar News: सरकारी कर्मचारियों के लिए निजी आवासों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिले, डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ा कदम