खबर की तहतक ✍️ Ambedkar Nagar News अंबेडकरनगर। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सौर ऊर्जा को लेकर कड़ा निर्देश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जनवरी माह का वेतन केवल उन्हीं कर्मचारियों को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने निजी आवास पर सोलर पावर प्लांट लगवाने के लिए सेवा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निजी भवनों पर 3 किलोवाट तक की क्षमता वाले सोलर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। सब्सिडी के चलते सोलर प्लांट की लागत काफी कम हो जाती है और यह आमजन के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद कर्मचारियों को औसतन 1,000 से 1,500 रुपये प्रति माह तक बिजली बिल में बचत होने की संभावना है। इसी को देखते हुए विभाग सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार शैवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग को जिले के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के निजी आवासों पर एक हजार सोलर प्लांट लगवाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों, अस्पताल अधीक्षकों और सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल ऊर्जा संरक्षण की दिशा में अहम है, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा और कर्मचारियों की आर्थिक बचत को भी बढ़ावा देगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation US–भारत ट्रेड डील का असर: अमेरिकी काजू-पिस्ता-बादाम और सेब होंगे सस्ते, अनाज पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव अजमलपुर में कोटे की जांच: खुली बैठक में अधिकतर कार्डधारकों ने जताई नाराजगी, रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी जाएगी