खबर की तहतक ✍️ नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते (US-India Trade Deal) के लागू होने के बाद भारतीय बाजार में कई आयातित खाद्य उत्पादों की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। समझौते के तहत अमेरिकी पिस्ता, बादाम, चेरी और सेब जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क नहीं लगेगा, जिससे ये वस्तुएं आम उपभोक्ताओं के लिए अपेक्षाकृत सस्ती हो सकती हैं। फल और ड्राई फ्रूट होंगे किफायती वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि जिन उत्पादों पर शुल्क राहत दी गई है, उनका भारत में पर्याप्त घरेलू उत्पादन नहीं होता। इसी कारण ये अब तक ऊंची कीमतों पर बिकते रहे हैं। खुदरा बाजार में सेब की कीमत अक्सर 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक रहती है, जिससे यह आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाता है। आयात शुल्क हटने से इन उत्पादों की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है। कृषि और डेयरी उत्पाद समझौते से बाहर हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि कृषि और डेयरी उत्पादों को इस व्यापार समझौते से पूरी तरह बाहर रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अनाज, मांस और डेयरी उत्पादों पर किसी तरह की शुल्क छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे में इन वस्तुओं की कीमतों पर इस ट्रेड डील का कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान भी हो सकते हैं सस्ते फल और ड्राई फ्रूट्स के अलावा, इस समझौते का फायदा इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और बिजली से चलने वाले उपकरणों को भी मिलने की उम्मीद है। आयात शुल्क में राहत मिलने से आने वाले समय में इन उत्पादों की कीमतें भी कम हो सकती हैं। उपभोक्ताओं को राहत, किसानों के हित सुरक्षित सरकार का कहना है कि इस समझौते में एक ओर जहां उपभोक्ताओं को सस्ते आयातित उत्पादों का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर कृषि और डेयरी सेक्टर को बाहर रखकर घरेलू किसानों के हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation राज्यसभा में कमल हासन का तीखा हमला, बोले– बिहार ‘ज़िंदा मुर्दों की भूमि’ बन गया, एसआईआर पर जताई गहरी चिंता Ambedkar Nagar News: सरकारी कर्मचारियों के लिए निजी आवासों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य