अम्बेडकरनगर पुलिस को बड़ी सफलता, मोबाइल रिकवरी सेल ने 111 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद

खबर की तहतक ✍️

अम्बेडकरनगर।

जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री श्याम देव के पर्यवेक्षण में गठित मोबाइल रिकवरी सेल (सर्विलांस सेल) टीम ने अथक प्रयास करते हुए कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस कार्यालय में गठित मोबाइल रिकवरी सेल टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त आमजन की शिकायतों के आधार पर लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं सर्विलांस के माध्यम से यह कार्रवाई की गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित मोबाइल धारकों को सूचना दी, जिन्हें आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए जा रहे हैं।

मोबाइल बरामदगी की इस सफलता से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए मोबाइल रिकवरी सेल टीम की सराहना की है।

पुलिस की जनहित अपील

पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप को प्ले-स्टोर से अवश्य डाउनलोड करें, ताकि भविष्य में मोबाइल खोने की स्थिति में आवश्यक जानकारी और सहायता समय पर प्राप्त हो सके।

साथ ही मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे मोबाइल की बिल/आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

मोबाइल रिकवरी में शामिल टीम

निरीक्षक संजय पाण्डेय – प्रभारी सर्विलांस/स्वाट/एसओजी

उपनिरीक्षक प्रभाकान्त तिवारी – प्रभारी सर्विलांस

आरक्षी सौरभ पाण्डेय

आरक्षी अंकुर यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button