खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर के जाफरगंज–मालीपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित वृहद गांव टिकरी के पास एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना मालीपुर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई गई। परिजनों द्वारा मृतका की पहचान मीनाक्षी सिंह उर्फ मीठी (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्री उदय भान सिंह, निवासी ग्राम टिकरी, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में की गई। घटना स्थल पर परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करते हुए पंचनामा की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। शव को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। फिलहाल युवती की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर #AmbedkarNagarNews #RailwayAccident #MaliPur #Tikari #खबर_की_तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation टांडा पुलिस को बड़ी सफलता: वांछित अभियुक्त सौरभ उर्फ गुलशन गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया किसानों की आय में होगा कई गुना इजाफा: सीएम योगी ने अंतःफसली खेती को मिशन मोड में लागू करने के दिए निर्देश