खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली टांडा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0–25/26, धारा 69/352 बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टांडा के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक टांडा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को वांछित अभियुक्त सौरभ उर्फ गुलशन पुत्र रामचन्दर, निवासी ग्राम कलेसर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को सूरापुर बाजार स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास से समय करीब 07:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: सौरभ उर्फ गुलशन पिता का नाम: रामचन्दर निवासी: ग्राम कलेसर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0: 25/26 धाराएं: 69, 352 बीएनएस थाना: कोतवाली टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. उपनिरीक्षक अर्जुन, थाना कोतवाली टांडा 2. कांस्टेबल उमाकान्त यादव, थाना कोतवाली टांडा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर #AmbedkarNagarPolice #TandaPolice #CrimeNews #Arrest #खबर_की_तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation लोकसभा में जोरदार हंगामा: चेयर पर कागज उछालने के आरोप में आठ विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित रेलवे ट्रैक पर युवती की दर्दनाक मौत, जाफरगंज–मालीपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आई मीनाक्षी सिंह