खबर की तहतक ✍️ संवाद सूत्र, अमेठी। उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब गांव स्तर पर ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी कोटेदारों को सौंपी गई है। इसके तहत अमेठी में तहसील सभागार में कोटेदारों की आईडी और पासवर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान आपूर्ति विभाग की देखरेख में सभी कोटेदारों को तकनीकी रूप से सक्षम करने का कार्य प्रारंभ हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी टीम द्वारा कोटेदारों की आईडी और पासवर्ड तैयार किए जा रहे हैं। एक-दो दिन के भीतर शेष कोटेदारों की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। आईडी सक्रिय होने के बाद कोटेदार अपने-अपने गांव में ही पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। इससे ग्रामीणों को तहसील या अन्य केंद्रों पर भटकना नहीं पड़ेगा और योजना का लाभ सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा। आपूर्ति निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं का आयुष्मान कार्ड नहीं बना होगा, उन्हें पहले कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा, उसके बाद ही उन्हें खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। साथ ही कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्ड बनाते समय दस्तावेजों की विधिवत जांच कर पात्रता के अनुसार ही कार्ड तैयार किए जाएं। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ेगा और अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जमालपुर चौराहे पर ओवरलोड गन्ना लदी ट्रक पलटी, टीनशेड क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं 31 वर्षीय नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव, क्षेत्र में सनसनी