खबर की तहतक ✍️ जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। जलालपुर कस्बे के मोहल्ला पश्चिम, हनुमान मंदिर के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब 31 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतिका की पहचान निर्मला पत्नी राम सुंदर सोनी के रूप में हुई है। घटना मकान के दूसरे तल्ले के दीवाल में लगी घूटी में डोरी के सहारे फांसी लगाए जाने की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका के पति राम सुंदर बाजार से सामान खरीदने गए हुए थे। जब वह घर लौटे और चाय बनाने के लिए पत्नी को बुलाने कमरे की ओर गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजे में थोड़ी सी खुली जगह से अंदर झांकने पर उन्होंने जो दृश्य देखा, उससे उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर उनकी पत्नी निर्मला फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। यह खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते मोहल्ले के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों द्वारा घटना की सूचना कोतवाली जलालपुर को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तुड़वाकर स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अमरनाथ द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में पुलिस की देखरेख में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। बताया गया कि मृतिका की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी और वह एक सप्ताह पहले ही मायके (ग्राम सभा ओरा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़) से ससुराल लौटी थी। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतिका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना की हर पहलू पर जांच कर रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation यूपी में अब कोटेदार गांवों में बनाएंगे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड, आईडी- पासवर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दहेज उत्पीड़न मामले में पति-ससुर गिरफ्तार