खबर की तहतक ✍️ जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। जलालपुर कस्बे के जमालपुर चौराहे पर बीती देर रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बंदीपुर कांटे से लदी ओवरलोड गन्ने की ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आवागमन न के बराबर था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पलटने से चौराहे के पास स्थित एक दुकान के सामने लगी टीनशेड को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद सड़क पर गन्ना बिखर गया, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में पलटी हुई ट्रक से गन्ने को दूसरे ट्रक में लोड करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें काफी समय लगा और इस दौरान लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि ट्रक पलटने के कारण उन्हें दुकान संचालन में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यदि यह हादसा दिन के समय या व्यस्त आवागमन के दौरान होता, तो भारी जान-माल के नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने इसे सौभाग्य ही माना कि घटना रात के समय हुई, जब सड़क पर लोग मौजूद नहीं थे। स्थानीय गणों ने बताया सड़क के किनारे गड्ढा होने के कारण ओवरलोड गन्ने की ट्रक रोड के दाहिनी तरफ से होकर गुजर रही थी कि अचानक सामने से एक बोलेरो तेज रफ्तार में आने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोग इस हादसे का मुख्य कारण रोड के किनारे गड्ढे को बता रहे हैं। सूचना पर संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यह घटना एक बार फिर ओवरलोड वाहनों की वजह और सड़क के किनारे हुए गड्ढे से होने वाले खतरों की ओर इशारा करती है और प्रशासन से सख्त निगरानी की मांग को मजबूती देती है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू, प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक मिलेगा निशुल्क दाखिला यूपी में अब कोटेदार गांवों में बनाएंगे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड, आईडी- पासवर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू