खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर जनपद अम्बेडकरनगर में महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेंद्र कुमार के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितीश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बसखारी की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। दिनांक 01 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में, थाना बसखारी पर पंजीकृत मु0अं0स0-24/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5ठ/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त न… यादव पुत्र सु… सिंह, निवासी रा…. नगर कॉलोनी, थाना नसरुल्लाहगंज, जिला सिहोर (मध्य प्रदेश) को हरैया बाईपास के पास से करीब 11 बजे पुलिस हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्त का विवरण न…. यादव पुत्र सु… सिंह निवासी: रा….. नगर कॉलोनी, थाना नसरुल्लाहगंज, जिला सिहोर, मध्य प्रदेश पंजीकृत अभियोग मु0अं0स0-24/2026 धारा: 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5ठ/6 पाक्सो एक्ट थाना: बसखारी, जनपद अम्बेडकरनगर गिरफ्तारी करने वाली मिशन शक्ति पुलिस टीम उपनिरीक्षक कमलेश सिंह, थाना बसखारी उपनिरीक्षक सुशीला राजवंशी गौतम, थाना बसखारी कांस्टेबल कुवरपाल, थाना बसखारी महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह, थाना बसखारी पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो रुकी सैलरी, यूपी में 68 हजार से अधिक कर्मचारियों पर सरकार का सख्त एक्शन बसखारी पुलिस की कार्रवाई: चोरी का ई-रिक्शा बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार