खबर के तहतक ✍️| अम्बेडकरनगर जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेन्द्र कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितीश तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 01 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-27/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने टाण्डा-आजमगढ़ रोड, मोतिगरपुर मोड़ के पास से समय करीब 01:59 बजे अभियुक्त 1. रामअवध चौहान पुत्र सीताराम चौहान 2. अच्छाराम यादव उर्फ काशी यादव पुत्र कन्हैयालाल यादव निवासीगण ग्राम सकरावल पश्चिम कश्मीरिया, थाना टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर को चोरी के एक ई-रिक्शा (UP45 BT 5830) के साथ हिरासत में लिया। चोरी की घटना का संक्षिप्त विवरण पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों द्वारा थाना बसखारी क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से ई-रिक्शा चोरी की गई थी, जिसके संबंध में थाना बसखारी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सुराग मिलने पर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व से ही चोरी, आबकारी, एनडीपीएस एवं अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। बरामदगी 01 अदद चोरी का ई-रिक्शा (UP45 BT 5830) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक मयंक सिंह, थाना बसखारी हेड कांस्टेबल सुनील मधुकर, थाना बसखारी कांस्टेबल कुशलपाल सिंह, थाना बसखारी कांस्टेबल शैलेन्द्र चौहान, थाना बसखारी कांस्टेबल भुपेश चौधरी, थाना बसखारी पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना प्रचलित है तथा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। — खबर के तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बसखारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, राजनीति करनी है तो पार्टी ज्वाइन करें; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बोले ओपी राजभर खबर की तहतक |