खबर के तहतक ✍️| अम्बेडकरनगर रविदास जयंती के पावन अवसर पर थाना इब्राहिमपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सलाउद्दीनपुर में निकाले जा रहे जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। • निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सतर्कता, समन्वय और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग की स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है। — खबर के तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अहिरौली पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो रुकी सैलरी, यूपी में 68 हजार से अधिक कर्मचारियों पर सरकार का सख्त एक्शन