खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर जनपद अम्बेडकरनगर के थाना अहिरौली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 18 पाउच देशी शराब (ब्लू लाइम) बरामद की गई है, जिसे वह अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भीटी के निकट पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना अहिरौली पुलिस टीम द्वारा 31 जनवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नेहरू स्मारक विद्यापीठ स्कूल, भिउरा रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक झोले से 200 एमएल के 18 पाउच देशी शराब (ब्लू लाइम) बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान दिलीप कुमार वर्मा पुत्र शिवप्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम मरथुआ सरैया, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह शराब के पाउच को प्रति पाउच 10 से 20 रुपये का मुनाफा लेकर बेचता था। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना अहिरौली में मु0अ0सं0-21/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। बरामदगी का विवरण 18 अदद पाउच देशी शराब (ब्लू लाइम) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, थाना अहिरौली 2. उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, थाना अहिरौली 3. आरक्षी दीवांश यादव, थाना अहिरौली पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बजट के लाइव प्रसारण पर भाजपा नेताओं ने जताया उत्साह, इसे बताया “सबका साथ–सबका विकास” का साकार रूप रविदास जयंती जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने किया निरीक्षण