खबर की तहतक | जलालपुर, अम्बेडकर नगर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को लेकर जलालपुर नगर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बजट का सीधा प्रसारण देखा और सरकार की आर्थिक नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने बजट की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र का सशक्त प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की पहले से मजबूत आर्थिक नींव को और अधिक सुदृढ़ करेगा। साथ ही बुनियादी ढांचे के तेज विकास और रोजगार सृजन को नई गति देगा। उन्होंने बजट को आम जनता के हित में क्रांतिकारी करार दिया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह बजट उसी संकल्प को और मजबूत करता है। अनेक वरिष्ठ नेता रहे मौजूद बजट के लाइव प्रसारण के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता शिवपुजन वर्मा, सुरेश गुप्त, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, शीतल सोनी, अतिक्रमण प्रभारी रमाकांत चौबे, नीरज मिश्र, पिमो नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, संयोजक विकास निषाद, सभासद आशीष सोनी, अजीत निषाद, लालचंद, विक्की गौतम, रमेश मौर्या, आशाराम मौर्या, रमेश यादव और अनिल राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह बजट देश को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation यूपी में RTE नियमों में बड़ा बदलाव, किराए के मकान में रहने वाले बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश; 2 फरवरी से आवेदन शुरू अहिरौली पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार