खबर की तहतक ✍️| जिला ब्यूरो, अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को समरिया चौराहा, टांडा में एक जागरूकता एवं निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर श्री अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे छोटे-छोटे उपाय दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षक साबित होते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। यदि लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग करें तथा गति सीमा का पालन करें, तो दुर्घटनाओं और मौतों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर यातायात पुलिस, प्रशासनिक अधिकारीगण, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद में आगे भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है, ताकि सुरक्षित सड़क और सुरक्षित जीवन का संदेश हर नागरिक तक पहुंच सके। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation यूपी में घर-घर पहुंचेगी बिजली विभाग की टीम, स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं से ली जाएगी अहम जानकारी प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार विद्या प्रसाद मिश्र का 91वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, विधायक त्रिभुवन दत्त रहे मुख्य अतिथि