खबर की तहतक ✍️| प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन स्तर पर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा के दौरान नकल में संलिप्त बाह्य व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एलआईयू (LIU) को सक्रिय भूमिका में रखा गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, एडीजी, जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों/एसएसपी एवं पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि एलआईयू एवं अन्य खुफिया स्रोतों के माध्यम से सूचना संकलन कर संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता और सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। 🔍 अति संवेदनशील केंद्रों पर STF की तैनाती यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ (STF) की विशेष निगरानी रहेगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, पेपर लीक या अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ⚖️ केंद्र व्यवस्थापक और निरीक्षक होंगे लोकसेवक शासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी लोकसेवक माने जाएंगे। कर्तव्यों में लापरवाही, नकल में संलिप्तता या मिलीभगत पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 🗓️ 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी परीक्षाएं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं प्रदेश भर के 8,033 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगी। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। 🛑 बाहरी व्यक्तियों पर रहेगी कड़ी नजर निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठ सके। प्रशासन का कहना है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान: एनएचएआई ने नुक्कड़ नाटक व गीतों के जरिए राहगीरों को किया जागरूक अंबेडकर नगर: निजी खतौनी भूमि से जबरन रास्ता निकलवाने का आरोप, किसान ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार