खबर की तहतक ✍️| कानपुर संवाददाता कानपुर। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा गुरुवार को बिठूर–कानपुर हाईवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देशन में मंधना और तातीयागंज क्षेत्रों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े व्यवहारों पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, नशे की हालत में ड्राइविंग, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग तथा लापरवाही से वाहन चलाने जैसे खतरनाक कृत्यों के गंभीर दुष्परिणामों को रोचक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक और जागरूकता गीतों के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए, जिनमें हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशामुक्त ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर सेफ्टी ऑफिसर संदीप तोमर, मैनेजर अनिल शर्मा, इंजीनियर भास्कर, सीआरओ यशवंत, आरपीओ सुनील सचान, डॉ. शिवप्रकाश, नरेंद्र, पुष्पेंद्र, धर्मवीर, दुर्गेश सहित नुक्कड़ नाटक के कलाकार मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति संवेदनशील बनाना है। अभियान के तहत आगे भी विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आलापुर में UGC विधेयक के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, शांति मार्च में सभी वर्गों की ऐतिहासिक भागीदारी UP Board Exam 2026: नकल पर नकेल कसने को यूपी बोर्ड सख्त, बाहरी तत्वों पर नजर रखेगी LIU