खबर की तहतक ✍️| अम्बेडकरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के आदेश के क्रम में 1 अप्रैल 2025 से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 28 जनवरी 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद में 84 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 1 जनवरी 2026 से अब तक कुल 1382 वाहनों का चालान किया जा चुका है। इसी क्रम में 28 जनवरी को 4 वाहनों से 13,500 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया, जबकि 1 जनवरी 2026 से अब तक 38 वाहनों से कुल 57,600 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। अभियान के दौरान 4 वाहनों को सीज भी किया गया। नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 1 जनवरी 2026 से अब तक 1820 वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें 17 चालक नशे की पुष्टि में पाए गए। इन पर 1,70,000 रुपये का शमन शुल्क आरोपित किया गया है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (जीरो फैटेलिटी माह) प्रदेश सरकार के निर्देश पर 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (जीरो फैटेलिटी माह) मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जनवरी को IRAD/eDAR मोबाइल एप के संबंध में जनपद के समस्त District Roll Out Manager के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी एप में फीड किए जाने की प्रक्रिया समझाई गई। कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित सड़क सुरक्षा को लेकर BNKB डिग्री कॉलेज, अकबरपुर में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी यातायात जयबहादुर यादव एवं सहायक सम्भागीय अधिकारी सतेन्द्र सिंह यादव की संयुक्त टीम द्वारा NCC के छात्रों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने की सलाह दी गई तथा अपने-अपने गांवों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और जनजीवन की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 👉 खबर की तहतक आपके लिए लाता है प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, पूरी सटीकता और विश्वसनीयता के साथ। Post Views: 147 Post navigation युवक से मारपीट व दुर्व्यवहार के आरोप में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, सीओ स्तर से जांच के आदेश धान खरीद में धांधली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिचौलिये पर एफआईआर, तीन ट्रॉलियां जब्त