खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर। जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में एक उपनिरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी आलापुर को सौंपी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मंशाराम निषाद ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि गांव के मधुवन, उसके पुत्र तिलकराम सहित अन्य लोग आए दिन उनकी जमीन पर पेशाब करते हैं और मना करने पर गाली-गलौज व झगड़ा करते हैं। पीड़ित के अनुसार 25 जनवरी को आरोपितों ने ईंट-पत्थर इकट्ठा कर रख लिए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए जलालपुर कोतवाली बुलाया। आरोप है कि कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों ने दूसरे पक्ष के प्रभाव में आकर मंशाराम निषाद की पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पड़ गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एसपी/एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने आम नागरिक के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी धीरेंद्र, संदीप तथा कांस्टेबल अंगद कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और आमजन के साथ दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 👉 खबर की तहतक आपके लिए लाता है जनपद की हर बड़ी घटना की निष्पक्ष, तथ्यात्मक और भरोसेमंद रिपोर्ट। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation संत पलटू साहब की जयंती पर जलालपुर में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में दिखी अपार आस्था यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 84 वाहनों का चालान, 4 वाहन सीज, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान तेज